फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई में हादसा: शादी से लौटते गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

Thu, 21 Apr 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)

सार

बघाल संपर्क मार्ग में कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग बागी से शादी समारोह से घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच देर रात बघाल संपर्क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई की क्यारवी पंचायत के अंतर्गत बघाल संपर्क मार्ग में कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग बागी से शादी समारोह से घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच देर रात बघाल संपर्क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे व्यक्ति की ठियोग में उपचार के दौरान मौत हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन लोग बागी से क्यारवी पंचायत के बघाल गांव की ओर लौट रहे थे। इसी बीच शिल्ला पानी के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय एक घायल पदम सिंह सड़क से थोड़ी पर ही वाहन से नीचे गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई। उन्होंने सड़क तक पहुंचने के बाद परिजनों को फोन के माध्यम से दुर्घटना के बारे में सूचना दी।

इसके बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे और बागी और कोटखाई पुलिस को भी सूचना दी। अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और लोग कार तक पहुंचे। हादसे में घायल महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान दूसरे घायल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं अन्य घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नरेंद्र पूनटा ( 56) गांव बघाल, राधा देवी (53) पत्नी पदम सिंह गांव बघाल के रूप में हुई है जबकि पद्म सिंह (60) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हैं। पुलिस थाना प्रभारी कोटखाई मदन लाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें