फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में हादसा: लेबर कैंप में भड़की आग, एक व्यक्ति की मौत

Wed, 09 Mar 2022 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)

सार

 आकपा में ग्रेफ के श्रम शिविर में बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक आग भड़क गई। इस दौरान शेड में रह रहा एक व्यक्ति पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
लेबर कैंप में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में 68 आरसीसी ग्रेफ के श्रम शिविर में बुधवार को अचानक आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अस्थायी रूप से लगाए गए तीन शिविर भी जल कर राख हो गए हैं। पुलिस थाना मूरंग के तहत आने वाले आकपा क्षेत्र में यह अग्निकांड परी दोपहर हुआ। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है। फौरी जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक आकपा में ग्रेफ के श्रम शिविर में बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक आग भड़क गई। इस दौरान शेड में रह रहा एक व्यक्ति पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद भड़की आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना में शिविर में तीन अस्थाई शेड जलकर राख हो गए हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान छोटू किस्कू (45), पुत्र मंगल किस्कू, गांव रंगनाथपुर, तहसील पुडिया, जिला घोड्डा, झारखंड के रूप में हुई है। इस बीच, सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार मूरंग राजेश नेगी ने घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। शेड जलने पर मनोज और लाल देव को 5-5 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।  मामले की पुष्टि करते एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी रारंग भेजा गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। उधर, एडीएम पूह अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना में मृतक के परिजनों और अन्य प्रभावितों को फौरी राहत राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें