फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन खाई में लुढ़कने से युवती की मौत, दो घायल

Thu, 22 Jan 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिला की जंजैहली घाटी छतरी में बाहवा के समीप डुंगराधार में एक वैन के गहरी खाई में गिर जाने के कारण एक युवती की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दो युवक बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घायल युवकों को आईजीएमसी और रामपुर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त शिमला निवासी सुशांति के रूप में पुलिस ने की है तथा घायलों में बिलासपुर निवासी अनिल और आनी निवासी रॉबिन राज बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके इसे परिजनों को सौंप दिया है। एसपी मोहित चावला ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 19 जनवरी को छतरी के समीप डुंगराधार में वैन पर सवार होकर तीनों छतरी की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकाला

इस दौरान वैन अचानक डुंगरीधार के समीप गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घटना का पता चलते ही छतरी और आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।

जहां वैन में फंसी युवती की मौत हो गई थी तथा दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी थे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती का शव और घायल युवक सड़क मार्ग पहुंचाए।

जिसके बाद एक युवक को शिमला आईजीएमसी और दूसरे युवक को रामपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक और युवती कहां से आए और कहां जा रहे थे?

इसके बारे में कोई पता नहीं चल सका है। घायल युवकों की गंभीर हालत होने के कारण वे ब्यान देने की सूरत में नहीं है। बहरहाल घटना से घाटी में सनसनी फैल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें