फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआईएम पर लगाया हिंसा का आरोप

Mon, 28 Apr 2014 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य महामंत्री अजय ठाकुर ने विवि में हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह सीपीआईएम के इशारे पर हुई है।
विज्ञापन


सीपीआईएम के लोगों के इशारों पर एसएफआई ने परिसर में हिंसा का माहौल बनाया है। सीपीआईएम के संरक्षण में एसएफआई लगातार परिसर में लड़ाई झगड़ा कर शैक्षणिक माहौल को खराब करने का कार्य करती रही है।
विज्ञापन


एसएफआई और सीपीआईएम का इतिहास हिंसा का रहा है। उन्होंने नगर निगम के उप महापौर पर आरोप लगाया है कि वे एसएफआई के लोगों को संरक्षण देकर परिसर में हिंसा फैलाने के लिए उकसाने का कार्य करते रहे हैं।
विज्ञापन


उधर उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि वे इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें