फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबिद हुसैन 24 से जाएंगे छुट्टी, अपूर्व देवगन संभालेंगे डीसी किन्नौर का कार्यभार

Thu, 21 Oct 2021 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी छुट्टी को मंजूरी देने के साथ ही सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन को सादिक के छुट्टी रहने के दौरान के लिए इस मियाद के लिए डीसी किन्नौर लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक 24 अक्तूबर से 12 नवंबर तक अर्जित अवकाश पर जाएंगे। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी छुट्टी को मंजूरी देने के साथ ही सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन को सादिक के छुट्टी रहने के दौरान के लिए इस मियाद के लिए डीसी किन्नौर लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


देवगन के उपायुक्त किन्नौर रहने के दौरान निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। सरकार ने हाल ही में पदोन्नत हुए एचपीएसएस अधिकारी रवि पॉल को अवर सचिव उद्योग के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। वहीं, पीडब्लूडी की मुख्य अभियंता अर्चना ठाकुर को सरकार ने इंजीनियर इन चीफ के पदोन्नति प्रदान करते हुए इंजीनियर इन चीफ प्रोजेक्ट के पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें