फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष डोगरा मिस्टर और सोनिका बनीं मिस हिमाचल

Sun, 14 Mar 2021 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
आशीष डोगरा मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पालमपुर के बॉडी बिल्डर आशीष डोगरा ने नवमी मिस्टर हिमाचल प्रतियोगिता अपने नाम की। जबकि ऊना की सोनिका वशिष्ठ ने पहली मिस हिमाचल फीमेल फिटनेस मॉडल स्पर्धा की ट्रॉफी हासिल की। इन दोनों ने अपने-अपने वर्ग में प्रदेश भर के बॉडी बिल्डरों को पछाड़ते हुए यह खिताब जीता है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित नवमी मिस्टर हिमाचल और प्रथम मिस हिमाचल फीमेल फिटनेस मॉडल स्पर्धा का समापन रविवार को नाहन में हुआ जिसमें नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। 

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज ध्यानी, महासचिव विपुल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सेठी ने बताया कि इस स्पर्धा में प्रदेश भर से आए पुरुष और महिला बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय जज देवेंद्र, नरेश, राकेश नेगी, मोनू सबरवाल, अमरजीत और नवनीत ने निर्णायक की भूमिका अदा की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पालमपुर के बॉडी बिल्डर आशीष डोगरा ने मिस्टर हिमाचल और ऊना की सोनिका वशिष्ठ ने मिस हिमाचल का खिताब हासिल किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन दोनों विजेताओं का चयन विशाखापटनम में होने वाली राष्टीय प्रतियोगिता और लखनऊ में होने वाले फेडरेशन कप स्पर्धा के लिए किया गया है। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने विजेताओं को ट्रॉफी और 5100 रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें