फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आम आदमी पार्टी ने तेज की प्रदेश अध्यक्ष की तलाश, नाम भेजने को कहा

Mon, 11 Apr 2022 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आईडी भंडारी ने कहा कि दिल्ली से टीम हिमाचल दौरे पर आई है। पार्टी हाईकमान लगातार इस टीम के संपर्क में है। पार्टी के यही नेता हाईकमान को हिमाचल की रिपोर्ट दे रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूप केसरी के भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए बेदाग चेहरों की तलाश तेज कर दी है। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर या शिमला जिला से नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। हाईकमान ने प्रदेश और जिला कार्यकारिणियों से नाम भेजने के लिए कहा गया है। एक सप्ताह बाद नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है। तब तक दिल्ली से ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल में आप को ऐसा चेहरा चाहिए जो राजनीतिक पैठ रखता हो। पार्टी के प्रति वफादार हो। साफ छवि हो और कोई आरोप भी न लगा हो। इसी चेहरे के सहारे आप गुटों में बंटी भाजपा और कांग्रेस को मात देने की तैयारी कर रही है। आप के कांगड़ा जिला प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती को लेकर आप जल्दबाजी नहीं करेगी।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आईडी भंडारी ने कहा कि दिल्ली से टीम हिमाचल दौरे पर आई है। पार्टी हाईकमान लगातार इस टीम के संपर्क में है। पार्टी के यही नेता हाईकमान को हिमाचल की रिपोर्ट दे रहे हैं। हिमाचल में अध्यक्ष बनाने के लिए साफ छवि के नेता को देखा जा रहा है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हाईकमान से दिशा-निर्देश जारी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें