फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aam Aadmi Party: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राह पर चली आम आदमी पार्टी, नियुक्त किए 18 प्रवक्ता

Sat, 09 Jul 2022 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश कांग्रेस के 36 प्रवक्ताओं के मुकाबले हिमाचल आप ने 18 प्रवक्ताओं की फौज खड़ी की है। प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा के सात प्रवक्ता हैं। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है। प्रदेश कांग्रेस के 36 प्रवक्ताओं के मुकाबले हिमाचल आप ने 18 प्रवक्ताओं की फौज खड़ी की है। प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा के सात प्रवक्ता हैं। हिमाचल आप के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने रविवार को आम आदमी पार्टी के  18 प्रवक्ताओं के नामों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


इन प्रवक्ताओं में पंकज पंडित, कर्नल मनीष धीमान, संजय संधू, अनुराग प्रार्थी, सुनील कुमार गोल्डी, बलदेव राज, सुषमा शर्मा, पंकज पंकू,, कल्याण भंडारी, विकास धीमान, डॉ. विजय विद्यार्थी, मनीषा, रूपरेखा, भूपेंद्र सिंह छाजटा, राजीव शर्मा, गौरव शर्मा, विकास सूद और गीता सिंह महिया शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की सूचियां जारी होने लगी हैं। विधानसभा चुनाव कोे देखते हुए पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की फौज खड़ी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें