फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सत्येंद्र जैन बोले- हिमाचल में 50-50 मैच खेलने वाली भाजपा और कांग्रेस का खेल खत्म होगा

Thu, 07 Apr 2022 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, मंडी

सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में 50-50 मैच खेलने वाली भाजपा और कांग्रेस का खेल खत्म किया जाएगा। पार्टी को किसी को हराने के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि मुझ पर की गई ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। सात साल पुराना मामला है। कोर्ट में सब साफ हो जाएगा। जब पंजाब जाता हूं तो भी ऐसी कार्रवाई होती रहती है। उन्होंने कहा की हिमाचल में रोड शो की सफलता के बाद अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अभियान शुरू होगा। इसी माह मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


सभी 68 विस क्षेत्रों में चुनाव लड़ा जाएगा और इस अभियान को बड़े स्तर पर लेकर जाएंगे। हिमाचल में 50-50 मैच खेलने वाली भाजपा और कांग्रेस को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदमी पार्टी को किसी को हराने के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं। युवाओं और समाज सेवियों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अच्छे लोगों की जरूरत है।

हिमाचल में पांच लाख सदस्यों को जोड़ने का इस माह का लक्ष्य है। तीन लाख जुड़ चुके हैं। बुधवार को शो सफल रहा है। इसके लिए हिमाचल की जनता का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि 20 से 25 हजार की भीड़ इस दौरान जुटी है। शिमला नगर निगम के चुनाव आम आदमी पार्टी लड़ेगी या नहीं, जल्द फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें