फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आम आदमी पार्टी 3 जुलाई से शुरू करेगी जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमाचल में बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद
पहले चरण में प्रदेश के 5 जिलों में कार्यकर्ताओं से मिलेगी 22 सदस्यीय केंद्रीय टीम

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बूथ और पंचायत स्तर तक आम आदमी पार्टी के गठन और इसे मजबूत करने के लिए पार्टी जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित करेगी। पहले चरण में प्रदेश के 5 जिलों का पार्टी की 22 सदस्यीय केंद्रीय टीम दौरा करेगी।
3 जुलाई से शुरू होने वाले संवाद सम्मेलन की अगुवाई आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रितुराज गोविंद झा और सह-प्रभारी विजय फुलारा की अगुवाई में होगा। 3 जुलाई को मंडी जिला से इस अभियान की शुरुआत होगी। 3 जुलाई को मंडी, 4 जुलाई को कुल्लू, 5 जुलाई को नूरपुर (कांगड़ा) और 6 जुलाई को नगरोटा (कांगड़ा), 7 जुलाई को चंबा और 8 जुलाई को हमीरपुर जिला का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन होगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के साथ 22 नेताओं की केंद्रीय टीम दौरे पर रहेगी। इस केंद्रीय टीम में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव राकेश मंढोत्रा, उपाध्यक्ष पूर्णचंद और शेर सिंह ठाकुर, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश चमन आजटा, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज के अतिरिक्त रीता ठाकुर, नैना सिंह, सुषमा शर्मा, पंकज सोहल, अत्तर सिंह चंदेल, केशव नरयाल, मनीष नेगी, बिमला चौहान, अनिल राणा, अश्वनी शर्मा, पवन कुमार, तिलक राज रोच, शेरा नेगी, नीरज सैनी, सुमित पुनियाल और मनजीत नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को रफ्तार देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर प्रदेश में पार्टी गतिविधियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
- डाॅ. राजेश चानना, प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें