कांगड़ा में धर्मशाला के मैकलोडगंज स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर त्सुग्लाखांग में सोमवार को 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा ने धर्मशाला में अपने 90वें जन्मदिन समारोह से पहले सभा को संबोधित किया।
योग गुरु और परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि दलाई लामा विश्व के लिए एक वरदान हैं और उनका संदेश बहुत ही स्पष्ट है कि हम इस धरती पर शांति के लिए आए हैं, टुकड़ों के लिए नहीं। हम हर जगह युद्ध देख रहे हैं, लेकिन उनका संदेश युद्ध का नहीं, बल्कि शांति का है। यही प्रधानमंत्री मोदी का शांति का संदेश है। प्रेम, उपचार ही इसका मार्ग है। हम यहां एक साथ तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मना रहे हैं।