फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर: घर लौट रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, सिर में लगे सात टांके

Fri, 02 Jul 2021 04:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

जानकारी के अनुसार रात को घर जाते द्रमण के रहने वाले पंकज शर्मा पर एक गाड़ी और एक सफेद रंग बुलेट में आए कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
युवक पर तेजधार हथियार से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर के द्रमण में गुरुवार रात गाड़ी और सफेद रंग के बुलेट में आए कुछ अज्ञात लोगों ने घर लौट रहे एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल के सिर में सिविल अस्पताल शाहपुर में नौ टांके लगे हैं। पीड़ित ने रात को ही पुलिस को शिकायत दे दी थी। शुक्रवार को घायल का धर्मशाला में मेडिकल भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार रात को घर जाते द्रमण के रहने वाले पंकज शर्मा पर एक गाड़ी और एक सफेद रंग बुलेट में आए कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस झगड़े का पता लगते ही आसपास के लोगों ने हमलावरों को मौके से भगाया और घायल को सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया। घाव गहरा होने के कारण पंकज के सिर में सात टांके लगे हैं। घायल ने रात को ही चार लोगों के खिलाफ थाना शाहपुर पुलिस को शिकायत दी।

सभी हमलावर शाहपुर के ही बताए जा रहे हैं। हमले की पुष्टि करते हुए एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घायल का धर्मशाला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के कारवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिर भी इस तरह की घटना समाज में बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें