बालू से सुल्तानपुर की तरफ जा रही एक युवती पांव फिसलने से रावी नदी में गिर गई। इससे पहले की परिजन उसे बचा पाते वह रावी के तेज बहाव में बह गई। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ।
लापता युवती की पहचान कृष्णा निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। जोकि शुक्रवार देर शाम को अपने परिजनों के साथ बालू से सुलतानपुर की तरफ हेलिपैड के रास्ते जा रही थी। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह रावी के तेज बहाव में बह गई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने के चलते पुलिस को अपना अभियान बंद करना पड़ा। शनिवार सुबह पुलिस ने युवती को तलाशने की कोशिश की गई।
लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। चंबा थाना के एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने बताया कि पांव फिसलने से एक युवती रावी नदी में बह गई। युवती की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है।