फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जलाड़ी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से जला दो मंजिला मकान

Wed, 26 Jun 2024 04:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/नौहराधार (सिरमौर)

सार

सिरमौर जिले की  ग्राम पंचायत बड़ोल के जलाड़ी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान जल गया है।
विज्ञापन
जलाड़ी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से जला दो मंजिला मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत बड़ोल के जलाड़ी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान जल गया है। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अक्सर देखने को मिलता है कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही हुआ जलाड़ी गांव निवासी जगदीश के साथ हुआ। 

विज्ञापन


सिलिंडर फटने से भड़की आग ने जगदीश के दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से मकान के चार कमरे पूरी तरह जल गए हैं। परिवार अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करता रहा लेकिन आग की लपटों से आशियाना न बच सका। आग पर काबू पाने तक व्यापक नुकसान हो चुका था। आग से प्रभावित परिवार का सब कुछ राख हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत बड़ोल के जलाड़ी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान जल गया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें