फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आयोजित लोक अदालत में कुल 18,568 मामले आए

Sat, 10 Jul 2021 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति रवि मलीमथ न्यायाधीश के मार्गदर्शन में लोक अदालतों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
कोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में शनिवार को राज्य के सभी न्यायालयों में आयोजित लोक अदालत में कुल 18,568 मामलों को आपसी सुलह और समझौते के लिए लिया गया। इनमें 11,844 पूर्व मुकदमेबाजी और 6724 लंबित मामले थे। इन्हें निपटान के लिए विभिन्न बेंचों में रखा गया। इनमें से 7,198 मामले ;4396 पूर्व मुकदमेबाजी और 2802 लंबित मामलों का निपटारा आपसी सुलह और समझौते से किया गया।  36,25,48,594 रुपए का मुआवजा भी पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से दिलाया गया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति रवि मलीमथ न्यायाधीश के मार्गदर्शन में लोक अदालतों का आयोजन किया गया।  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नेवैवाहिक मामलों, मोटर दुर्घटना मामलों, बैंक रिकवरी केस आदि के लिए मासिक लोक अदालतों का आयोजन भी करेगा। इन लोक अदालतों का आयोजन विशेष रूप से उन जिलों में किया जाएगा, जहां लंबित मामलों की संख्या अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें