फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक स्पर्श से खुलेगा प्रदेश की सांस्कृति विरासत का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंटनी कैसल डिजिटल संग्रहालय तैयार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल करेंगे उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ऐतिहासिक इमारत बैंटनी कैसल इंटरेक्टिव स्क्रीनों से लैस डिजिटल संग्रहालय के रूप में तैयार हो गया है। इसमें एक स्पर्श के साथ हिमाचल की विरासत का पिटारा खुलेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जुलाई को इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित विभाग की निदेशक रीमा कश्यप भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगी। यह विभाग का प्रदेश में पहला इंटरेक्टिव स्क्रीनों से लैस डिजिटल संग्रहालय होगा। उद्घाटन के बाद बैंटनी कैसल पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। इससे पहले अक्तूबर 2025 में सैलानियों सहित आम जनता के लिए यह सुविधा शुरू होनी थी लेकिन इंटरेक्टिव स्क्रीनें आने में अधिक समय लग गया। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से इस संग्रहालय का आठ करोड़ रुपये की लागत से विस्तारीकरण किया है। संग्रहालय में इंटरेक्टिव स्क्रीनें लगाने से सैलानियों को संग्रह और प्रदर्शनियों के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस सैलानियों को संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को अधिक गहराई से समझने में मदद करेंगे। इसके माध्यम से लोग आइकन को छूकर मॉडलों को घुमा सकेंगे, विभिन्न दृश्यों को देख सकेंगे और संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
अभी तक संग्रहालय में यह जानकारी
अब तक बैंटनी कैसल में बने संग्रहालय में शिमला का इतिहास, महात्मा गांधी का शिमला दौरा, कांगड़ा कलम, चंबा थाल, कांगड़ी टोपी, शॉल और हिमाचल के स्मारकों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया था। अब इन सभी चीजों की जानकारी इंटरेक्टिव स्क्रीनों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें