फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड की लिफ्ट के पास पर्यटकों के लिए बनेगा विश्राम स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
आकर्षक लाइटें और रेलिंग के साथ बैठने के लिए लगेंगे बेंच, अंडरग्राउंड यूटिलिटी प्रोजेक्ट में होगा निर्माण
विज्ञापन

अंडरग्राउंड कंट्रोल रूम से नियंत्रित होगी विद्युत आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के मालरोड में लिफ्ट के पास पर्यटकों के लिए आकर्षक विश्राम स्थल बनाया जाएगा। इसका निर्माण अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट निर्माण प्रोजेक्ट के तहत होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में बिजली और टेलीफोन केबल भूमिगत भी किए जा रहे हैं। इस विश्राम स्थल पर बैठकर पर्यटक और शहर के लोग मालरोड की चहल-पहल भी देख सकेंगे। यहां बैठने के लिए बेंच, आकर्षक रेलिंग और लाइटें लगाई जाएंगी।

डक्ट निर्माण कार्य के तहत इस विश्राम स्थल को बनाने के लिए इन दिनों जेसीबी से खोदाई की जा रही है। विश्राम स्थल करीब 15 फुट चौड़ा और 25 फुट लंबा होगा। यह मालरोड का एक सेल्फी पॉइंट भी होगा। विश्राम स्थल के नीचे मुख्य शहर के मालरोड से उपायुक्त कार्यालय तक की विद्युत आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अंदर ट्रांसफार्मर, दो फीडर, कंट्रोल पैनल, विद्युत कर्मियों के बैठने के लिए कार्यालय और विश्राम कक्ष भी बनाया जाएगा। यहीं से मुख्य शहर की विद्युत आपूर्ति नियंत्रित की जाएगी। बारिश और हर मौसम में यहां से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। यह डक्ट छोटा शिमला से आ रही और विर्बल पार्क तक बनने वाले डक्ट से जुड़ा होगा। डक्ट में जाने वाली बिजली की केबल यहीं कंट्रोल रूम से जुड़ेंगी। इंदिरा गांधी खेल परिसर तक हुए डक्ट निर्माण के दूसरे चरण के अंत में अब विद्युत कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य ही शेष रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड के बराबर में स्लैब डाला जाना है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा और सहायक अभियंता ने बताया कि पर्यटकों और शहर के लोगों के लिए बाजार में चहल-कदमी और खरीदारी करने के बाद यह आराम करने के लिए अच्छा स्थान बनेगा। इसके नीचे बिजली का मुख्य कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जो डक्ट से आ रही बिजली की लाइन से जुड़ा होगा। यहां ट्रांसफार्मर और पैनल लगाए जाने हैं। मुख्य शहर और बाजार की बिजली यहीं से नियंत्रित करने की व्यवस्था विद्युत विभाग करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें