फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: लोन लेकर स्टॉक ट्रेडिंग में लगाया पैसा, ऊना निवासी ने 25.50 लाख रुपये लुटाए, एएसपी ने की ये अपील

Fri, 28 Jun 2024 09:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के व्यक्ति से 25.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने शुरुआती दौर में एक लाख रुपये उसके खाते में डाल दिया। जिसके बाद... जानें आगे कैसे ठगों ने पूरा घटना को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर ऊना के एक व्यक्ति से शातिरों ने 25.50 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित व्यक्ति ने 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से शातिरों के खाते में पैसे डाले। अमीर बनने के चक्कर में पीड़ित व्यक्ति बैंक से लोन लेकर स्टॉक ट्रेडिंग में पैसा लगाता रहा। पीड़ित को लालच में फंसाने के लिए शुरुआती दौर में शातिरों ने उसके खाते में एक लाख रुपये डाले थे।

विज्ञापन


साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में ऊना निवासी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उससे ठगी कर साढ़े 25 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा, जिसके बाद उसने स्टॉक ट्रेडिंग में पैसे लगाने शुरू कर दिए। ऐसे में शातिरों ने शुरुआती दौर में एक लाख रुपये उसके खाते में डाल दिया। इसके बाद और अधिक पैसे आने की उम्मीद में वह लोन लेकर स्टॉक ट्रेडिंग में पैसा लगाता रहा, लेकिन इसके बाद शातिरों ने उसे पैसे देना बंद कर दिया। इस दौरान पीड़ित शातिरों के खाते में 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 25.50 लाख रुपये डाल चुका था। वहीं, अपने साथ ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ऊना निवासी ने पुलिस साइबर थाना धर्मशाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके साथ ठगी करने का मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन

लालच में न आएं लोग : एएसपी
एएसपी साइबर प्रवीण धीमान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पैसों के लेन-देन के मामले में किसी प्रकार के लालच में न आएं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग लगातार ठगी के मामलों को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन फिर भी लालच में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें