फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Monsoon Disaster: शिमला में नौ वाहन मलबे में दबे, खतरे में गंबरपुल, कुनिहार में दुकानों में घुसा पानी

Fri, 28 Jun 2024 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में मानसून के आगमन के साथ ही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. शिमला में भारी बारिश के चलते नौ वाहन मलबे में दब गए। सोलन के गंबरपुल पर मलबा आने से पुल को खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल में आफत की बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में मानसून की पहली बारिश राहत के साथ आफत भी लाई है। गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक राजधानी शिमला में 93 और जुब्बड़हट्टी में 170 मिलीमीटर बारिश हुई। बीते साल 24 जून को मानसून प्रवेश करने के साथ ही शिमला में 99 और जुब्बड़हट्टी में 180 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में ही गुरुवार-शुक्रवार को बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में बादल नहीं बरसने से मौसम में उमस बढ़ गई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। राजधानी शिमला में भारी बारिश के चलते नौ वाहन मलबे में दब गए। सोलन के गंबरपुल पर मलबा आने से पुल को खतरा पैदा हो गया है। कुनिहार में कई दुकानों में पानी जाने से कारोबारियों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन




आज और कल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। चार जुलाई तक बादल बरसने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार-रविवार को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन




शिमला में मलबे के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रभावित
शिमला में नालियां अवरुद्ध होने से पानी के साथ मलबा सड़कों पर आ गया, इससे कई संपर्क मार्गों पर शुक्रवार को आवाजाही प्रभावित रही। सोलन के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार रात तेज बारिश हुई। बारिश से कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर स्थित गंबरपुल में फिर से तबाही मच गई। बारिश से गंबरपुल पर अचानक पानी आ गया, जिससे कुनिहार-नालागढ़ मार्ग देर रात बंद हो गया और आसपास के मकानों में पानी घुस गया। किनारों से मिट्टी निकल गई है और इससे पुल खतरे की जद में आ गया है। सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से मार्ग को सुचारु करवाया।



भारी बारिश ने प्राकृतिक आपदा की यादों को किया ताजा
राजधानी शिमला में गुरुवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने बीते वर्ष आई प्राकृतिक आपदा की यादों को फिर ताजा कर दिया। शहर में गुरुवार रात साढ़े 10 बजे से ढाई बजे तक 84 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, शुक्रवार दोपहर बाद करीब आधा घंटा तक शहर में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। जुब्बड़हट्टी में वीरवार रात को 136 और शुक्रवार दोपहर 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। गुरुवार रात गोहर में 42, अर्की में 40, मशोबरा में 38, कुफरी में 24, सराहन-बरठीं में 22, ठियोग में 20, करसोग में 18, रामपुर में 15, पंडोह में 12, राजगढ़ में 11 और कंडाघाट में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
चंबा 36.8
बिलासपुर 36.3
कांगड़ा 36.0
मंडी 35.8
हमीरपुर 35.7
ऊना 34.4
नाहन 31.2
सोलन 30.2
धर्मशाला 30.2
मनाली  29.4
शिमला 23.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें