फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अपहरण कर व्यक्ति को बनाया बंधक, मारपीट भी की, परिजनों से मांगी 50 हजार की फिराैती

Tue, 22 Apr 2025 10:09 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

 मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर परिजनों से 50 हजार रुपये नकद फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर परिजनों से 50 हजार रुपये नकद फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। परिजनों की तरफ से 20 हजार रुपये शातिरों को दे दिए गए। आरोप है कि इस पर और मांग की गई और शातिरों ने मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड छीन लिए। मारपीट भी की।

विज्ञापन
Trending Videos

जैसे-तैसे बचकर घर पहुंचे पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बीते शनिवार को शिकायतकर्ता जोगिंद्रनगर के रोपा पधर पंचायत निवासी सूरज कुमार को ऑल्टो कार में बिठाकर एक व्यक्ति मंडी पठानकोट हाईवे से सटे चौंतड़ा बाजार तक ले गया। यहां से मचकेहड़ नामक जगह पर एक अन्य नामजद व्यक्ति भी अपहरण की इस वारदात में शामिल हुआ।
विज्ञापन

बैजनाथ के अवाही नाग मंदिर में कार को एस्कॉट करते हुए एक और बाइक चालक बैजनाथ की ओर ले गया। इसके बाद आरोपियों ने बीड़ बिलिंग की एक कैंपिंग साइट में कई घंटों तक बंधक बनाकर 50 हजार की धनराशि की मांग पीड़ित की पत्नी से की। इस पर पत्नी ने 20 हजार रुपये उन्हें दिए। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें