फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी बहू, ससुर ने बुलाई पुलिस

Fri, 30 Dec 2016 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर ने अपनी बहू को आपत्तिजनक हालत में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, बहू ने डर के मारे प्रेमी को कमरे के बेड बॉक्स में छिपा दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है।
विज्ञापन


यहां पालमपुर उपमंडल के एक गांव में महिला और उसके प्रेमी को बीती रात आपत्तिजनक हालत में महिला के ससुर की ओर से रंगे हाथ पकड़ने का मामला सामने आया है। इसके बाद ससुर ने बाहर से दरवाजा बंद कर रात को ही पुलिस को बुला लिया।

पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार ससुर को शक था कि उसकी बहू के किसी युवक से प्रेम संबंध हैं। लिहाजा, ससुर अपनी बहू को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने की फिराक में था।
विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए दोनों

महिला के पति का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। इसके बाद उसका कथित तौर पर एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को ससुर घर में बहू से यह कहकर गया कि वह बाहर काम पर जा रहा है और बुधवार को वापस घर लौटेगा।

लेकिन, ससुर मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौट आया तो अंदर बहू और उसके प्रेमी को संदिग्ध हालात में देखा। इस पर ससुर ने घर के मुख्य दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बेड बॉक्स से निकाला प्रेमी

पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई और दरवाजा खुलवाया तो कथित प्रेमी वहां नहीं मिला। जब तलाश की तो प्रेमी बेड बॉक्स में छुपा मिला।

पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी शिकायत आई थी। पुलिस कानून के मुताबिक मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें