फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, जंगल की आग बुझाते जिंदा जल गया व्यक्ति

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रामपुर बुशहर के जंगल की आग बुझाते समय एक व्यक्ति जिंदा जल गया। ननखड़ी की थैली-चकटी पंचायत के कराली गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। आग में जले व्यक्ति की पहचान धर्मपाल (45) कराली गांव के रुप में हुई है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस थाना और ननखड़ी चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थैली चकटी पंचायत के उप प्रधान राजेंद्र चौहान ने धर्मपाल शुक्रवार शाम को किसी काम से कराली जंगल से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि जंगल में आग लग गई है।

धर्मपाल अकेले ही आग बुझाने में लग गया। आग इतनी भयंकर थी कि धर्मपाल इसकी चपेट में आ गया और उसकी जिंदा जल जाने से मौत हो गई। हालांकि, इससे पहले धर्मपाल ने जोर-जोर से चिल्लाकर आग की सूचना ग्रामीणों को दी। इस पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। तब धर्मपाल आग में बुरी तरह से झुलस गया था।
विज्ञापन


उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि जंगल में लगी आग को बुझाते समय व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें