फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मिनी जू श्रीरेणुकाजी में पहुंचा काले हिरण का जोड़ा, पर्यटक कर सकेंगे दीदार

Thu, 16 Feb 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

पंजाब के छतबीड़ से लाए गए जानवरों में चीतल और दो जोड़े हॉक डियर प्रजाति के भी शामिल हैं। पर्यटक अब इन जानवरों का दीदार कर सकेंगे। बुधवार देर शाम ही इन जानवरों को जू के हिरण यार्ड में खुला छोड़ा गया है।
विज्ञापन
मिनी जू श्रीरेणुकाजी में पहुंचा काले हिरण का जोड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनी जू श्रीरेणुकाजी में जानवरों की बहार आ गई है। यहां काले हिरण के जोड़े समेत तीन प्रजातियों के 12 नए जानवरों को लाया गया है। पंजाब के छतबीड़ से लाए गए जानवरों में चीतल और दो जोड़े हॉक डियर प्रजाति के भी शामिल हैं। पर्यटक अब इन जानवरों का दीदार कर सकेंगे। बुधवार देर शाम ही इन जानवरों को जू के हिरण यार्ड में खुला छोड़ा गया है। इससे पहले यह प्रजाति यहां नहीं थी। यहां केवल हिरण प्रजाति के अन्य जानवर ही विचरण कर रहे थे। अब इस प्रजाति के 12 नए जानवरों के आने से मिनी जू श्रीरेणुकाजी के हिरण यार्ड की शोभा बढ़ गई है।

विज्ञापन


हालांकि, पहले दिन ये सभी जानवर डरे व सहमे नजर आए, लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने इन्हें अपनी पूरी निगरानी में रखा है। गौर हो कि कुछ दिन पहले ही वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजीव कुमार ने मिनी जू श्रीरेणुकाजी का दौरा कर यहां कुछ नए जानवर लाने की संभावनाएं देखी थीं। इसके मद्देनजर हिरण प्रजाति के 12 जानवरों को रेणुकाजी में लाया गया है। वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ एन रविशंकर शर्मा ने बताया कि मिनी जू श्रीरेणुकाजी को स्तरोन्नत करने के लिए यहां नए जानवरों को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी कुछ और अन्य जानवरों को भी यहां लाए जाने की योजना है।

श्रीरेणुकाजी जू से शिफ्ट किया भालू का जोड़ा
मिनी जू श्रीरेणुकाजी में भालुओं की संख्या घटकर अब मात्र दो रह गई है। हिरण प्रजाति के 12 नए जानवरों के बदले रेणुकाजी से भालू के एक जोड़े रजत व बबली को छतबीड़ चिड़ियाघर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें