कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी हिल्सक्वीन शिमला का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को भी ट्रेनें पैक होकर शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इसके साथ ही सामान्य डिब्बे भी पैक हैं। इसके अलावा 18 दिसंबर से चलाई जा रही हॉलीडे स्पेशल ट्रेन भी पैक होकर शिमला पहुंच रही है। सैलानी एडंवास बुकिंग करवाकर इसमें सफर कर रहे हैं। रेलवे प्रबंधन की ओर से 15 जनवरी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि, यात्रियों की संख्या को देखते हुए तिथि बढ़ाई भी जा सकती है।
कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेनें पैक चल रही है। हॉलीडे स्पेशल ट्रेन फिलहाल 15 जनवरी तक चलाई जाएगी। ऑपरेशनल साइट से अगर स्पेशल ट्रेन को चलाने की डिमांड आती है तो इसकी तिथि बढ़ाई जाएगी। -नवीन कुमार, वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी, अंबाला मंडल