फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अरामदायक होगा सफर, घटेंगी दूरियां

Sun, 11 Jan 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में स्टेट हाईवे पर सफर अब और आरामदायक होने जा रहा है। कई क्षेत्रों में सफर भी कम हो जाएगा। केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्य मार्गों पर 12 डबल लेन और दो ओवरब्रिज बनाने को हरी झंडी देने के साथ ही बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन


केंद्र ने प्रदेश सरकार को इसके बारे में सूचित कर दिया है। पुल बनने से कई इलाकों की दूरी 10 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इन पुलों पर 55.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सबसे लंबा पुल धर्मशाला-पालमपुर रोड में न्यूगल खड्ड पर होगा।

इसकी लंबाई 120 मीटर होगी और इस पर 8.78 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मौजूदा समय में प्रदेश में राजमार्ग पर 58 पुल हैं। इसमें 26 पुलों का निर्माण फाइनल स्टेज पर है। नए पुल बनने से इनकी संख्या 72 हो जाएगी।
विज्ञापन


लोनिवि के इंजीनियर इन चीफ नरेश शर्मा का कहना है कि हिमाचल में 12 नए डबललेन पुल और दो ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से बजट स्वीकृत हो गया है।

पुल बनने से कई किलोमीटर की दूरी कम होगी। सरकार पुलों पर फोकस कर रही है। अन्य छोटे पुलों के लिए भी जल्द बजट जुटाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां बनेंगे पुल

खड्ड/नदी,लागत

धर्मशाला-पालमपुर मार्ग न्यूगल खड्ड 8.78 करोड़, हमीरपुर-सुजानपुर मार्ग पुंग खड्ड 10.86 करोड़

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग छरौड़ नाला 3.01 करोड़, कुल्लू-करोन मार्ग दारका नाला 2.20 करोड़

मंडी-जंजैहली मार्ग जावल खड्ड 1.90 करोड़, कालू दी हट्टी-राजपुर मार्ग मौल खड्ड 4.79 करोड़

रामपुर-ज्यूरी मार्ग थड़ा नाला 1.30 करोड़, औछघाट-कुमारहट्टी मार्ग गिरी नदी 2.89 करोड़

सैंज-चौपाल-नेरवा मार्ग खादर नाला 3.46 करोड़, कोटखाई-खनेटी मार्ग गिरी खड्ड 2.66 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें