शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र के एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर महिला कर्मी ने यौन शोषण, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर ठियोग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें बताया कि वह 12 सितंबर, 2024 से विद्यालय में कार्यरत है। आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पहले उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और फिर एक दिन जबरन उसके कमरे में घुसकर शारीरिक संबंध बनाए। उसकी अश्लील तस्वीरें भी लीं। इसके बाद कई बार अन्य स्थानों पर भी शारीरिक संबंध बनाए। इस साल मार्च में जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बेल्ट से पीटा और रास्ते में रोककर परेशान करने लगा। 24 मई को आरोपी ने फिर उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच जारी है।