फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के चक्कर में दूसरी पंचायत में बांट दी शराब

Thu, 31 Dec 2015 10:14 AM IST
अमन शर्मा/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक बीडीसी पद के उम्मीदवार को वोट पक्के करने के चक्कर में उस वक्त चूना लग गया जब कथित तौर पर वह शराब की बोतलें गलती से दूसरी पंचायत क्षेत्र के वोटरों को बांट आया। हालांकि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किसी भी तरह का प्रलोभन या शराब मतदाताओं को देना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


जब उसे गलती का एहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। हुआ यूं कि क्षेत्र का एक बीडीसी पद का उम्मीदवार वोट पक्के करने के चक्कर में शराब की बोतलें बांट कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहा था। बीडीसी पद का चुनाव लड़ने के लिए तीन पंचायत क्षेत्र आते हैं।

पहली बार बीडीसी का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार ने शराब के सहारे अपनी जीत तय करने के लिए अन्य पंचायत क्षेत्र के वोटरों को ही शराब बांट दी। जब उसे पता चला कि दूसरी पंचायत के लोगों को बोतलें बांट आया है तक तक तो काफी देर हो चुकी थी और कई शौकीनों ने बोतलें खाली भी कर दी थी।
विज्ञापन


इस घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। उधर, एसएचओ चिंतपूर्णी हरीश गुलेरिया का कहना है कि चुनाव विभाग के निर्देशानुसार इस तरह की गतिविधियों पर पूर्णतया प्रतिबंधित है। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें