फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेत में घास काट रहे व्यक्ति पर भालू ने हमला कर किया लहूलुहान

Tue, 07 Nov 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

चौहारघाटी की मढ़ पंचायत के खबाण गांव में 33 वर्षीय व्यक्ति को भालू ने अचानक हमला कर दिया है। भालू के हमले में व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे बरोट सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
भालू ने किया हमला(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की चौहारघाटी की मढ़ पंचायत के खबाण गांव में 33 वर्षीय व्यक्ति को भालू ने अचानक हमला कर दिया है। भालू के हमले में व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे बरोट सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे अच्छर सिंह और उनकी पत्नी खेत में घास काट रहे थे। इस दौरान अच्छर सिंह पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में अच्छर के पेट, मुंह, बाजू और टांग पर घाव हुए हैं। हमले के बाद अच्छर सिंह और उसकी पत्नी के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

लोगों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। वहीं, लोगों ने घायल अवस्था में अच्छर सिंह को निजी वाहन से सीएचसी बरोट पहुंचाया। सीएचसी बरोट में तैनात डॉ. आदित्य ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद में घायल को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें