फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफरी-चायल सड़क का 25 किमी हिस्सा खस्ताहाल, वाहनों की बिगड़ रही है चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पर्यटकों को झेलनी पड़ रही परेशानी, सड़क से रोजाना होती है सैकड़ों वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी और चायल की 25 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। सड़क को चौड़ा करने और अपग्रेड करने के लिए कुफरी से चायल तक 52 करोड़ से किए जा रहे कार्य के चलते इस सड़क की हालत खराब हो चुकी है।

सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसमें हिचकोले खाते हुए पर्यटकों के वाहन और स्थानीय लोगों के वाहन सहित बसें गुजरती हैं। इससे क्षेत्र की जनता और पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं। कोटी के आसपास इस सड़क की हालत अधिक खराब है। इस सड़क से जिला शिमला की कुफरी, मुंडाघाट, शिलोन, कोटी सहित जनेड़घाट पंचायतों के दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

चायल में बने निजी होटल और होम स्टे में रोजाना पर्यटकों का आना-जाना होता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से गड्ढों को भरने का आग्रह किया है। पिछले करीब तीन सालों से इस सड़क की टारिंग भी नहीं हुई है।


अगले साल ही हो पाएगी टारिंग
कुफरी-चायल की जनेड़घाट तक की 25 किलोमीटर सड़क के चौड़ा करने और अपग्रेड करने का कार्य चल रहा है। 52 करोड़ से हो रहे इस कार्य के चलते सड़क की टारिंग मार्च 2027 तक ही संभव हो पाएगी। पैच वर्क और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाने को विभाग से बजट मांगा है। इसको मंजूरी मिलने पर ही गड्ढों को भरने और पैच वर्क करवाने का कार्य किया जा सकेगा।
-नवीन कौंडल, अधिशासी अभियंता, कसुम्पटी डिविजन


गड्ढों को अस्थायी तौर भरे विभाग
कुफरी-चायल सड़क पर हुए गड्ढों से सड़क में वाहन चालना जोखिम भरा बना हुआ है। सड़क चौड़ा करने के कार्य के पूरा होने तक विभाग मिट्टी, पत्थरों से अस्थायी तौर पर गड्ढों को भरकर लोगों की परेशानी का फौरी समाधान करे।
-रमेश चंद शर्मा, पूर्व प्रधान कोटी

कारोबार भी हो रहा प्रभावित
कुफरी और चायल में रोजाना सैकड़ों पर्यटकों की आवाजाही होती है। सड़क की बनी दयनीय हालत से पर्यटक और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी परेशान हैं। इससे सीधे तौर पर कारोबार प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़क की हालत को जल्द सुधारे।
विज्ञापन

-प्रीतम सिंह ठाकुर, गांव ट्राई पीरन




खस्ताहाल सड़क से हर समय बना रहता है हादसे का खतरा



कुफरी और चायल शिमला के पर्यटन स्थल हैं, यहां रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। इस सड़क की खराब हालत होने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं, हादसे का खतरा बढ़ गया है। खराब सड़क पर वाहनों के चलने से गाड़ियों का भी नुकसान भी हो रहा है। इसलिए लोक निर्माण विभाग सड़क का रखरखाव करे।

-शशांक अत्री, कुफरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें