फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी से दो मोबाइल फोन उड़ा ले गए शातिर चोर

Wed, 31 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में चोरी की वारदातें नहीं थम रहीं। चोरों ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से मरीजों के दो मोबाइल फोन चुरा लिए। फोनों की कीमतों 65 हजार से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वार्ड से फोन के चोरी होने का पता लगने के बाद हरमेश जोशी ने लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में लिखित में दी है। शिकायत मिलने के बाद वार्ड में पुलिस की टीम मौके पर आईं और छानबीन शुरू कर दीं।

विज्ञापन


पुलिस ने महिलाओं के फोन के ईएमआई नंबर लेकर फोन को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। संजौली के रहने वाले हरमेश जोशी की बहू और उनकी समधन के साथ यह घटना पेश आई। बताया कि दो दिन पहले उनकी बहू दिल्ली से अपने बेटे के साथ मां से मिलने के लिए शिमला आई थीं। सफर के दौरान पोते को सांस लेने में समस्या हुई थी। बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए उसे आईजीएमसी लाया गया।

डॉक्टरों ने बच्चे को वार्ड में दाखिल किया था। रात को वह तकिये पर अपना मोबाइल फोन रखकर सो गई। बहू की मां ने फोन चार्जिंग पर लगाया था। सुबह जब आंख खुली तो दोनों फोन गायब थे। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने कहा कि अस्पताल के बाल रोग वार्ड से मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। चोरों को ढूंढने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में मिली सोने की अंगूठी
आईजीएमसी के एक कर्मचारी को सोने की अंगूठी मिली है। कर्मचारी ने एमएस ऑफिस में इस अंगूठी को जमा करवाया है। प्रबंधन का कहना है कि अभी तक अंगूठी खोनेे की शिकायत लेकर उनके पास कोई भी नहीं आया है। फिलहाल वह अंगूठी प्रशासन के पास सुरक्षित है। कहा कि जिसकी भी यह अंगूठी है वह निशानी बताकर इसे ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें