फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन पर गिरा पेड़, एक घंटा बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में रविवार को तेज हवा और बारिश से शहर की बत्ती गुल हो गई। आधे शहर के उपभोक्ताओं को एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के दो मुख्य फीडरों भराड़ी और खलीणी के लिए जतोग से आउटसोर्स लाइन पर भारी भरकम पेड़ गिरने से लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन टूटते ही क्षेत्र में पूरी तरह से अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में 4.30 से 5.30 तक बत्ती गुल रही। शहर में बिजली बहाल करने के लिए बोर्ड ने अश्विन लाइन से विद्युत आपूर्ति ट्रांसफर की। इसके बाद शहर के हजारों उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। राजधानी के लिए बिजली की आने वाली मेन लाइन से भराड़ी और खलीणी फीडर के लिए आउटसोर्स लाइनें दी गई हैं। इन्हीं लाइनों से आधे शहर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। रविवार दोपहर बाद करीब 4.25 पर शहर में तेज हवाएं चलते ही आउटसोर्स लाइनों पर भारी बान का पेड़ गिर गया। इससे शहर की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें