फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से आने के बाद 8वीं के छात्र ने लगाया फंदा

Wed, 10 Feb 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा के शाहपुर के एक गांव में आठवीं के एक मेधावी बच्चे ने फंदा लगा लिया। घटना सोमवार शाम की है। परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लेकर आए। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तो रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाना बताया गया।
विज्ञापन


हालांकि, बच्चे ने फंदा क्यों लगाया इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। हर कोई सोचने को मजबूर है कि ऐसा क्या हो गया कि उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक 13 साल का बच्चा एक निजी स्कूल में पढ़ता था।

बताया जा रहा है ट्यूशन के बाद छात्र घर आया और उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। जब परिजन घर पर पहुंचे तो वो फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छात्र के पिता अपना कारोबार करते हैं। माता गृहिणी हैं। वह अपने घर में सबसे छोटा था। बड़ा भाई 12वीं में पढ़ता है। स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार सोमवार को छात्र स्कूल आया था। तीन बजे स्कूल बंद होने के उपरांत वह घर चला गया।

ऐसा भी नहीं है कि उसे कोई मानसिक तनाव हो। वह एक मेधावी छात्र था। उसकी मौत पर मंगलवार को स्कूल में मौन रखकर छुट्टी दे दी गई। डीएसपी सिटी धर्मशाला हितेश लखनपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें