फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में धूम्रपान करने वाले लोगों को लेकर सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 01 Jun 2018 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में धूम्रपान करने वाले लोगों में से 88 फीसदी लोग बीड़ी पीते हैं। प्रदेश के लोग सिगरेट के बजाय बीड़ी से ही ज्यादा रोगी बन रहे हैं। ये खुलासा गैट्स दो के सर्वेक्षण में हुआ है। हालांकि ये राहत की बात है कि हिमाचल में 15 साल से अधिक उम्र वालों में तंबाकू का इस्तेमाल करने वाले अब 16.1 फीसदी लोग रह गए हैं, जबकि ये करीब सात साल पहले 21.2 फीसदी थे। यानी यहां तंबाकू के इस्तेमाल में 24.06 फीसदी कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य बीके अग्रवाल ने वीरवार को गैट्स दो की फैक्ट शीट का शिमला में लोकार्पण किया। राज्य में तंबाकू उत्पादों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल बीड़ी का होता है। इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा 12.6 प्रतिशत वयस्क करते हैं। सिगरेट 2.8, खैनी 2.6, हुक्का 0.5 और गुटखा 0.5 प्रतिशत वयस्क लोग करते हैं। हिमाचल प्रदेश में 26.7 प्रतिशत पुरुष, 1.6 प्रतिशत महिलाएं धूूम्रपान करते हैं। 14.2 प्रतिशत वयस्क स्मोकिंग करते हैं।

बगैर धुएं के तंबाकू का इस्तेमाल 6.1 प्रतिशत पुरुष, 0.1 फीसदी महिलाएं और 3.1 प्रतिशत वयस्क धुआं रहित तंबाकू करते हैं। 30.4 प्रतिशत पुरुष, 1.7 फीसदी महिलाएं और 16.1 प्रतिशत वयस्क या तो तंबाकू पीते हैं या फिर धुआंरहित तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार धूम्रपान के चलन में 4.1 फीसदी और धूम्रपानरहित तंबाकू के इस्तेमाल में 1.4 प्रतिशत कमी आई है। किसी भी तरह से तंबाकू के उपयोग 21.2 प्रतिशत  से घटकर 16.1 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन


हेल्थकेयर प्रोवाइडरों ने 53.3 प्रतिशत धूम्रपान करने वालों और 27.9 फीसदी स्मोकलेस तंबाकू खाने वालों को इसका इस्तेमाल करने की शिक्षा दी। इंडोर काम करने वाले 12 फीसदी वयस्क सेकेंड हैंड स्मोक की चपेट में आए। चेतावनी का लेबल देखकर 79.9 फीसदी सिगरेट पीने वालों और 74.7 प्रतिशत बीड़ी पीने वालों ने धूम्रपान छोड़ने का विचार किया। बगैर धूम्रपान के तंबाकू खाने वाले 66.3 प्रतिशत लोगों ने इसे छोड़ने का सोचा।

विज्ञापन

बीड़ी पीने वालों का खर्चा बढ़ा, सिगरेट वालों का घटा

गैट्स दो सर्वेक्षण की गैट्स एक सर्वेक्षण से तुलना की गई तो बीड़ी पीने वालों का मासिक खर्चा बढ़ा है, जबकि सिगरेट पीने वालों का घटा है। ये खर्च सिगरेट का 658.7 से 610.8 प्रतिशत घटा है। बीड़ी का 126.8 से 245.9 फीसदी बढ़ा है।

गैट्स एक सर्वेक्षण जून 2009 और जनवरी 2010 के मध्य किया गया, जबकि गैट्स दो सर्वेक्षण अगस्त 2016 से फरवरी 2017 के बीच की अवधि लेकर किया गया है। 

33.3 प्रतिशत लोग 60 मिनट से ज्यादा करते हैं स्मोकिंग- तंबाकू का इस्तेमाल करने वालों में 33.3 प्रतिशत लोग 60 मिनट से ज्यादा, 43.9 फीसदी 6 से 30 मिनट तक, 15.8 फीसदी लोग 31 से 60 मिनट तक और 7.1 प्रतिशत लोग पांच मिनट से कम समय में तंबाकू का उपयोग करते हैं।

सेकेंड हैंड स्मोक घरों में 32.9, कार्यस्थलों पर 20.5, सरकारी भवनों में 3.1, निजी कार्यालय में 3.2, रेस्तराओं में 4.7, सार्वजनिक यातायात में 4.7, नाइट क्लब में 1.0 और सिनेमा हॉल में 0.2 प्रतिशत लोग करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें