फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में अब तक बर्ड फ्लू से 862 लोग संक्रमित: डॉ. दड़ोच

Thu, 07 Jan 2021 05:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
बर्ड फ्लू(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के मनुष्यों में  फैलने की संभावना कम रहती है, लेकिन फिर भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह वायरस सर्दियों में ज्यादा होता है। पक्षियों से जानवरों तथा उनसे मनुष्यों में फैल सकता है। अभी तक दुनिया में 862 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इनमें 455 यानी 60 प्रतिशत लोगों की मौत हुई है। इसका डेथ रेट कोरोना संक्रमण से कहीं अधिक है। डॉ. दड़ोच ने बताया कि इस वर्ष पांच राज्यों केरल, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं। बिलासपुर जिले में भी मृत कौवे मिले हैं। इनके सैंपल जांच को भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने को तैयार है। सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


ये हैं लक्षण
सीएमओ ने बताया कि बर्ड फ्लू के लक्षणों की जानकारी होना आवश्यक है। बर्ड फ्लू के लक्षण 2 से 8 दिन तक आने लग जाते हैं। जैसे गले में खराश, छींकें आना, नाक बहना, बुखार, मांस पेशियों में दर्द, शरीर में ठंड लगना, पसीना आना, थकान होना तथा शरीर में कमजोरी आना इसके लक्षण है। गंभीर स्थिति में इसके कारण निमोनिया, ब्रोंकाइटिस इत्यादि संक्रमण हो सकते हैं। ये मनुष्य के लिए जानलेवा हो सकते हैं।

ये एहतियात बरतें
डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि संक्रमित मुर्गियों, पक्षियों और जानवरों के संपर्क में आने से बचें। मीट, मछली, अंडे अच्छी तरह पकाकर खाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से हाथ धोएं, पोल्ट्री फार्म में पीपीई किट पहनकर कार्य करें। ऐसे लक्षण आने पर पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें व आराम करें। दूसरों से नजदीकी संपर्क न करें। लक्षण पाने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें