फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में इतिहास विषय के 85 शिक्षक नियुक्त, साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती परिणाम घोषित

Thu, 27 Aug 2026 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिक्षकों की नियुक्तियां पूरी तरह अस्थायी आधार पर पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं। नियुक्तियां प्रदेश सरकार की ओर से सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए अधिसूचित योजना के तहत की गई हैं।
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में इतिहास विषय के 85 शिक्षकों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। शिक्षकों को 30,000 रुपये प्रतिमाह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। यह भुगतान शैक्षणिक वर्ष में 10 माह की अवधि के लिए होगा। शिक्षकों की नियुक्तियां पूरी तरह अस्थायी आधार पर पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं। नियुक्तियां प्रदेश सरकार की ओर से सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए अधिसूचित योजना के तहत की गई हैं। नियुक्त शिक्षकों को योजना में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के साथ-साथ सरकार की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम घोषित, अंशुल शर्मा बने साइंटिफिक असिस्टेंट
वहीं राज्य चयन आयोग ने साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फॉरेंसिक) के एक पद को भरने के लिए पोस्ट कोड-25021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद आयोग ने चयनित अभ्यर्थी के नाम की घोषणा की है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 67 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 32 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के आधार पर चार अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था। सात अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद अंशुल शर्मा का चयन किया है। अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें