फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, दो की रिपोर्ट पॉजिटिव, अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड बनाया

Thu, 27 Aug 2026 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

आईजीएमसी में कोविड वार्ड को स्वाइन फ्लू आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां पर दवाओं के साथ अन्य आवश्यक सामान की पूर्ति की गई है। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों की रैंडम सैंपलिंग की गई है। 
विज्ञापन
आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू आईसोलेशन वार्ड बनाया। - फोटो : आईपीआर विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा व चंबा मेडिकल कॉलेज के बाद अब इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है। यहां दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक की हालत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है जबकि एक अन्य मरीज का उपचार चला हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद मरीजों की स्वाइन फ्लू टेस्टिंग करवाई गई। टेस्टिंग में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एक मरीज को बुधवार को अस्पताल में पृथक रखा गया था। साथ ही सैंपलिंग करवाई गई थी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मरीज को गुरुवार दिन में चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीज को छुट्टी दे दी। साथ ही मरीज को ध्यान रखने के लिए कहा है।

वहीं, दूसरा मरीज गुरुवार सुबह अस्पताल में आया था। मरीज में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों को देखते हुए सैंपल की जांच करवाने पर पॉजिटिव आया। मरीजों को पृथक वार्ड में आइसोलेट कर उपचार किया गया। आईजीएमसी में कोविड वार्ड को स्वाइन फ्लू आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

यहां पर दवाओं के साथ अन्य आवश्यक सामान की पूर्ति की गई है। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों की रैंडम सैंपलिंग की गई है। उधर, आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि अब तक दो मरीजों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आए हैं। स्वाइन फ्लू मामलों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें