रिटर्निंग ऑफिसर अंकुश शर्मा ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार पहली बार 80 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग, दिव्यांगजनों तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 371 मतदाताओं ने डाक मत पत्र से वोट डालने के लिए आवेदन किया था।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के 66-बड़ियाली पोलिंग बूथ के तहत सुनहारा गांव के 83 वर्षीय कोरोना संक्रमित मतदाता ने डाक मत पत्र से अपने घर से पूरी गोपनीयता के साथ मतदान किया। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर अंकुश शर्मा, डॉ. गौरव, माइक्रो ऑब्जर्वर, पोलिंग ऑफिसर, सुरक्षा कर्मी तथा कैमरामैन उपस्थित रहे। इस दौरान पीपीई किट तथा कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करवाया गया।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर अंकुश शर्मा ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार पहली बार 80 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग, दिव्यांगजनों तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 371 मतदाताओं ने डाक मत पत्र से वोट डालने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 264 बुजुर्ग तथा 107 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इनमें 362 लोगों ने डाक मत पत्र से अपने मत का प्रयोग किया है। प्रशासन के इस प्रयास से बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों में मतदान में भाग लेने के साथ निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के प्रति विश्वास की भावना बढ़ी है।