प्रदेश के 83 स्कूल लेक्चरर को प्रिंसिपल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पदोन्नति देने के लिए निदेशक उच्च शिक्षा विभाग ने सभी उपनिदेशकों से लेक्चररों की एसीआर पांच दिन के भीतर भेजने के आदेश दिए हैं।
उपनिदेशकों को जारी पत्र में कहा गया है कि एसीआर भेजने में होने वाली देरी के कारण पदोन्नति से छूटने पर विभाग जिम्मेवार नहीं होगा। निदेशक उच्च शिक्षा ने उपनिदेशकों को पदोन्नति के इंतजार में बैठे स्कूल लेक्चरर की लिस्ट भी दी है।
कई स्कूल लेक्चरर की एसीआर साल 2008-09 से वांछित है। आदेशों में कहा गया है कि अगर किसी स्कूल लेक्चरर का तबादला हो गया हो तो संबंधित रिपोर्टिंग ऑफिसर को पेंडिंग एसीआर लिखनी होगी।