फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद जाने के मूड में नहीं कुछ पार्षद, अब सिर्फ भुवनेश्वर शहर का करेंगे दौरा

Sun, 17 Feb 2019 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल कंपनी की ओर से करवाए जा रहे स्टडी टुअर का पार्षदों ने मजाक बना दिया है। पांच पार्षद ऐसे हैं जो हैदराबाद नहीं जाना चाहते। इनका तर्क है कि यह पहले हैदराबाद का दौरा कर चुके हैं। इन्हें हैदराबाद में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था देखने में दिलचस्पी नहीं। ऐसे में यह सीधे भुवनेश्वर ही पहुंचेंगे। पार्षदों का हैदराबाद दौरा 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


शिमला से 18 पार्षद और पांच अधिकारियों की टीम हैदराबाद रवाना होगी। यहां सीवरेज और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद सभी 26 फरवरी को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसी दौरान पांच अन्य पार्षद भी इनसे जुड़ जाएंगे।

हालांकि, कुछेक पार्षद हैदराबाद नहीं जाने के पीछे निजी कारण बता रहे हैं। महापौर और उपमहापौर के अलावा नौ पार्षद इस पांच दिवसीय दौरे पर नहीं जाएंगे। इन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि यह एक स्टडी टुअर है। इसमें पार्षदों को सीवरेज और पेयजल व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


21 फरवरी को पेश होगा एमसी का बजट
नगर निगम का वार्षिक बजट इस बार 21 फरवरी को पेश किया जाएगा। महापौर कुसुम सदरेट ने बताया कि बजट सुबह 11 बजे से पेश किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर को टैक्स फ्री बजट देने का प्रयास किया जाएगा। कई नई घोषणाएं होंगी। इसी दिन शाम को ढाई बजे मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें