फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

Mon, 09 Nov 2020 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को दिवाली के दो दिन पहले बोनस की राशि जारी कर दी जाएगी। निगम के नियमित कर्मचारियों को 7500 रुपये, जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी 7000 रुपये बोनस देने का फैसला लिया है।  खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सोमवार को फाइल साइन कर निगम कार्यालय भेजने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


कोरोना के चलते खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों की ओर से बेहतर कार्य करने पर यह तोहफा दिया गया है। कोरोना संकट काल में जब लोग घरों में थे तो निगम के कर्मचारियों ने डिपुओं में सस्ता राशन पहुंचाया और लोगों को राशन उपलब्ध करवाया। जनजातीय क्षेत्रों में भी समय पर राशन उपलब्ध करवा कर निगम कर्मचारियों ने अपने कार्य का परिचय दिया है। प्रदेश में 18 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को निगम के कर्मचारी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें