फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति कार्ड नहीं प्रति व्यक्ति मिलेगी 100 ग्राम चीनी: गर्ग

Mon, 09 Nov 2020 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली के चलते डिपुओं में उपभोक्ताओं को 100 ग्राम अतिरिक्त देने के मामले में विपक्ष  सोशल मीडिया पर सरकार की किरकिरी कर रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस के पास किसी का भी मुद्दा बनाने के लिए नहीं है, इसके लिए 100 ग्राम चीनी का मुद्दा बना रही है। 100 ग्राम चीनी प्रति कार्ड नहीं, बल्कि प्रति व्यक्ति है। यदि एक परिवार में 5 व्यक्ति हैं तो आधा किलो चीनी सस्ती दरों पर मिलेगी।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कितनी चीनी अतिरिक्त दी है। उन्होंने दालों के दामों पर हुई बढ़ोतरी पर कहा कि मूंग की दाल में 5 रुपये घटे हैं। मलका की दाल में 3 बढ़े हैं। ऐसे में डिपो में दालें सस्ती ही मिल रही हैं और 2 रुपये का फायदा है। ऐसे में डिपो में दालें मंहगी हो गई हैं, यह कहना गलत होगा। 

150 फर्जी बीपीएल अफसरों से वसूले 30 लाख 
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 150 फर्जी बीपीएल अफसरों की सूची जारी की है। 30 लाख रुपये भी वसूला है। कोरोना काल में गरीबों का राशन हड़पने वाले इन अधिकारियों के खिलाफ कानून कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें