फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में कोरोना टीकाकरण के लिए ऑफलाइन होगा 80 फीसदी पंजीकरण, फोन पर होगी बुकिंग, लॉटरी से लगेगा नंबर

Wed, 19 May 2021 10:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

सरकार ने प्रशासन की सिफारिश पर लाहौल-स्पीति में 80 फीसदी वैक्सीनेशन बिना ऑनलाइन पंजीकरण किए ऑफलाइन टीकाकरण की छूट दी है। शेष 20 फीसदी टीकाकरण पहले की तरह ऑनलाइन पंजीकरण से हो सकेगा। 
विज्ञापन
उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में इंटरनेट की सुविधा सुचारु न होने पर राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग वालों को टीकाकरण में बड़ी राहत दी है। अब टीकाकरण  के लिए 80 फीसदी पंजीकरण ऑफलाइन माध्यम से होगा। इसके लिए फोन करके बुकिंग करनी होगी, उनमें लॉटरी के आधार पर नंबर आएगा। इसके अलावा 20 फीसदी को ऑनलाइन पंजीकरण से ही होगा।  टीकाकरण के लिए पहले लोगों को पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन ने लोगों को तीन विकल्प दिए हैं। लोग बुधवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच केलांग में आधार, पैन, पेंशन, वोटर, ड्राइविंग लाइसेंस लेकर पुलिस ग्राउंड पहुंचकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा फोन और एक विशेष लिंक से भी पंजीकरण हो सकता है। इस प्रक्रिया में 18 से 44 साल के अलावा 45 से अधिक आयु वाले भी पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि 45 साल से ऊपर वालों का अलग कोटे से टीकाकरण होगा। इंटरनेट समस्या के कारण ऑनलाइन पंजीकरण में असुविधा को लेकर मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी।

इस पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सोमवार शाम मुख्य सचिव को मेल किया। सरकार ने प्रशासन की सिफारिश पर लाहौल-स्पीति में 80 फीसदी वैक्सीनेशन बिना ऑनलाइन पंजीकरण किए ऑफलाइन टीकाकरण की छूट दी है। शेष 20 फीसदी टीकाकरण पहले की तरह ऑनलाइन पंजीकरण से हो सकेगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने कहा कि मंगलवार को पंजीकरण नहीं हो सका। ऐसे में अब नई व्यवस्था के आधार पर 20 मई को टीकाकरण अभियान शुरू होगा। टीकाकरण के को-ऑर्डिनेटर सीडीपीओ खुशबिंदर ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे लॉटरी के माध्यम से टीकाकरण के लिए लोगों के नाम निकाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें