फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस, न्यू ईयर के जश्न को शिमला तैयार, लगेगा फूड फेस्टिवल

Sat, 17 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल्सक्वीन तैयार है। राजधानी के लगभग सभी होटल पैक हो चुके हैं। शहर के सभी निजी और पर्यटन निगम के होटलों में 90 फीसदी एक्यूपेंसी बताई जा रही है। होटलों में अभी भी एडवांस बुकिंग का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद होटल कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। होटलों में एक्यूपेंसी घटकर 20 फीसदी रह गई थी, लेकिन क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। होटल पैक होने से होटल कारोबारियों की बांछें खिल गई हैं।

नोटबंदी के बाद मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों का कहना है कि सैलानियों को लुभाने के लिए सभी होटलों में खास प्रबंध किए गए हैं। क्रिसमस नाइट से लेकर न्यू ईयर नाइट तक पर्यटकों को हिमाचली, पंजाबी, साउथ इंडियन सहित अनेक प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे और बेस्ट कपल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। होटलों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसके अलावा सैलानियों के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

रिज पर लगेगा फूड फेस्टिवल

शिमला होटेलियर एसोसिएशन अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए राजधानी के होटलों में 90 फीसदी एक्यूपेंसी हो गई है। अभी भी पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं।

रिज पर लगेगा फूड फेस्टिवल
23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रिज मैदान पर हिमाचली फूड फेस्टिवल लगेगा। इसमें सैलानियों को हिमाचली सिड्डू, बाथू की खीर, सेपू बड़ी सहित दूसरे व्यंजन परोसे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें