फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2016: कर्मचारियों की मौज, रहेगी छुट्टियों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2016 में आठ छुट्टियां शनिवार और सोमवार को हैं। सरकारी कर्मचारी रविवार जोड़कर एक साथ दो छुट्टियों की मौज मना सकेंगे। 16 जनवरी शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस, 22 फरवरी शनिवार को गुरू रविदास जन्मदिवस, सात मार्च सोमवार को शिवरात्रि, 21 मई शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा, 20 जून सोमवार को संत गुरु कबीर जयंती की छुट्टी होगी।
विज्ञापन


वही, 15 अगस्त सोमवार को स्वतंत्रता दिवस, 12 सितंबर सोमवार को ईद उल जुहा और 14 नवंबर सोमवार को गुरू नानक जन्मदिवस की छुट्टी होगी। नए साल में सरकारी कर्मचारियों की पांच छुट्टियों पर रविवार भारी पड़ेगा। आठ मई को परशुराम जयंती, दो अक्तूबर को गांधी जयंती, 16 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस, 30 अक्तूबर को दीपावली और 25 दिसंबर को क्रिसमस है।
विज्ञापन

इन महीनों में ज्यादा छुट्टियां

साल 2016 में 24 छुट्टियां सार्वजनिक और 11 छुट्टियां वैकल्पिक हैं। जनवरी महीने में तीन, मार्च, अप्रैल और अक्तूबर महीने में एक साथ दो-दो छुट्टियां ही मिल सकेंगी। नए साल के जनवरी महीने में 24 तारीख को रविवार, 25 को पूर्ण राजत्व दिवस और 26 को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होगी।

मार्च महीने में 24 तारीख वीरवार को होली और 25 को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी। अप्रैल में 14 तारीख वीरवार को डा. बीआर अंबेडकर जयंती, 15 को हिमाचल डे/रामनवमी होगी। अक्तूबर में 11 तारीख मंगलवार को दशहरा और 12 को मुहर्रम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें