फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आठ हस्तियों को हिमाचल गौरव पुरस्कार देगी सरकार

Wed, 12 Apr 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने नए साल के हिमाचल गौरव पुरस्कार की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर चंबा में आठ लोगों को पुरस्कार देंगे। इस दौरान सीएम प्रेरणा स्रोत और सिविल सेवा अवार्ड भी देंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ये अवार्ड मशहूर लोकगायक कृष्ण लाल सहगल, आईटीबीपी की 17वीं बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र कुमार वर्मा और नालागढ़ के दभोटा से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को देने की घोषणा की गई है।

पुलिस कर्मचारियों के समूह को भी ये अवार्ड घोषित किए गए हैं। इनमें पुलिस स्टेशन झाकड़ी के एसएचओ कुलवंत सिंह, कांस्टेबल रोशन लाल, कांस्टेबल राजेश कुमार, एचएचसी इंद्र सिंह और एएसआई शेर सिंह को पुरस्कार देने का एलान किया गया है।
विज्ञापन


दिनेश सूद को मिलेगा प्रेरणा स्रोत अवार्ड 
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता रहे दिनेश सूद को प्रेरणा स्रोत अवार्ड के लिए चुना गया है। दिनेश सूद दृष्टिहीन हैं और प्रदेश के अनेक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। 
विज्ञापन


जिला शिमला प्रशासन को सिविल सेवा अवार्ड 
राज्य सरकार जिला शिमला प्रशासन को सिविल सेवा अवार्ड से अलंकृत करेगी। यह अवार्ड उपायुक्त शिमला की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें