फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा नदी में समाई बोलेरो, आठ लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी घाटी के मिंधल में एक बोलेरो गाड़ी के चंद्रभागा नदी में समा जाने से आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसा हिमाचल के चंबा जिले में हुआ। यह सभी लोग पांगी के सेचू और मिंधल गांव के थे जो मिंधल माता मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब गाड़ी नंबर एचपी-47-0144 मिंधल पंचायत की चेरी ढांक में पहुंची तो अचानक चालक ने ड्राइविंग से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी चंद्रभागा नदी में जा गिरी।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन को घटना की सूचना दी। लेकिन नदी में उतरने के लिए जगह न होने और तापमान शून्य से भी कम होने की वजह से देर शाम तक नदी से एक भी शव नहीं निकाला जा सका है।

जीरो डिग्री तापमान, नदी किनारे फंसे हैं शव

हादसे का शिकार हुए लोग दो परिवारों के सदस्य थे। सभी सवारों की पहचान शिरिंग टोमा, देव शरण, सरिता, खेमराज, चालक विक्कू, सांचा राम, गुड्डी देवी व विक्की के रूप में हुई है। मदद के लिए पहुंचे प्रशासन और पुलिस के लोग नदी में नहीं उतर पाए।

जबकि ढांक से गाड़ी पानी के बहाव में फंसी हुई नजर आती रही। ऊपर से दो शव भी किनारे पर फंसे दिखाई दे रहे थे। लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई भी नदी में उतरने की हिम्मत नहीं दिखा पाया। वहीं इन दिनों यहां तापमान भी शून्य से भी कम है।
विज्ञापन

अब वीरवार सुबह ही शुरू हो पाएगा बचाव कार्य

तहसीलदार पांगी जालम सिंह ने बताया कि राहत कार्य करने में काफी मुश्किल पेश आ रही थी। जबकि घटना पर कोई पेशेवर बचाव दल भी मौजूद नहीं था। जो कि चंद्रभागा के तेज बहाव में जाकर राहत कार्य को अंजाम दे सके। लिहाजा अब वीरवार सुबह को दोबारा से राहत व बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

वहीं डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गहरी ढांक होने की वजह से कोई भी पुलिस कर्मी नदी में नहीं उतर पाया है। वीरवार सुबह दोबारा से अभियान चलाया जाएगा और नदी में डूबे लोगों के शव निकालने के प्रयास किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें