फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में जेबीटी के 79 पदों की बैचवाइज होगी भर्ती, जानें काउंसलिंग की तिथि

Fri, 05 Feb 2021 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमौर)
विज्ञापन
शिक्षक(फाइल)
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जेबीटी के 79 पदों की बैचवाइज भर्ती की जाएगी जिसकी काउंसलिंग 23 और 24 फरवरी को निर्धारित की गई है। इस भर्ती में रोजगार कार्यालय नाहन, पांवटा और राजगढ़ के अभ्यर्थी 23 फरवरी को जबकि रोजगार कार्यालय सराहां, संगड़ाह, कमरऊ और शिलाई के अभ्यर्थी 24 फरवरी को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक दया राम ने बताया कि 79 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 25 पद हैं। इनमें से 24 पद अनारक्षित हैं जबकि 1 पद स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए आरक्षित रखा गया है। ओबीसी के 12 पदों में 10 पद अनारक्षित, जबकि 2 पद ओबीसी आईआरडीपी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं वहीं अनुसूचित जाति के 15 पदों में से 13 पद अनारक्षित, जबकि 2 पद आईआरडीपी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 3 पदों में 2 अनारक्षित जबकि 1 पद आईआरडीपी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8 पद भरे जाएंगे। पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित 10 पदों में 5 पद सामान्य श्रेणी के, 2 पद ओबीसी, 2 पद अनुसूचित जाति और 1 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणी में 6 पद सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक नाहन कार्यालय में सुबह 10:30 से पहले अपनी उपस्थित दर्ज करवानी होगी। अभ्यर्थी अपने साथ दसवीं, जमा दो, टेट पास प्रमाण पत्र, जेबीटी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग, आईआरडीपी, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, हिमाचली मूल प्रमाण पत्र, प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी की ओर से सत्यापित चरित्र प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट फोटो सहित विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर आवेदन पत्र अपने साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के अनारक्षित पदों की बैचवाइज 2013 तक और सामान्य श्रेणी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2016 तक के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसी प्रकार अभी तक के सामान्य श्रेणी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, अनुसूचित जाति के अनारक्षित एवं आईआरडीपी तथा अनारक्षित ओबीसी और आईआरडीपी की बैचवाइज 2013 तक, अनारक्षित अनुसूचित जनजाति 2014 तक, अभी तक के आईआरडीपी, सामान्य श्रेणी और ओबीसी के पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए 2015 तक, अनुसूचित जाति के पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए 2016 तक के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अभी तक के अनुसूचित जनजाति के पूर्व सैनिक के आश्रितों और दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणी के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय के दूरभाष नंबर 01702-224249 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें