फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला शिमला में कोरोना के 79 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला में रविवार को कोरोना के 79 नए मामले सामने आए हैं। इनमें राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में प्रसव करवाने आई महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई है। हालांकि डॉक्टरों ने महिला का प्रसव करवाकर उसको आइसोलेट कर दिया है और महिला के स्वास्थ्य पर निगरानी बनाई रखी है। केएनएच के एमएस डॉ. रविंद्र मोकटा ने इस बात की पुष्टि की है। इसके अलावा अस्पताल की एक नर्स भी कोरोना संक्रमित आई है। उधर, सोमवार शाम को आईजीएमसी के सर्जरी विभाग के तीन से अधिक प्रशिक्षु चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 436 लोगों के कोरोना टेस्ट किए थे। इनमें से 79 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें आईजीएमसी से सर्वाधिक 13 मामले आए हैं। इसके अलावा मशोबरा व डीडीयू से 6- 6, कसुम्पटी व मेहली से 4-4, छोटा शिमला, कृष्णा नगर, फागली, खलीनी व केएनएच से 2-2 व समरहिल, रुलदुभट्टा, टूटीकंडी, न्यू शिमला, नाभा, लोअर बाजार, पंथाघाटी, लक्कड़ बाजार, अनाडेल, सोलन व मंडी 1-1, बिलासपुर से 2, ऊपरी शिमला के खनेरी से 9, नेरवा 4, रोहड़ू व रामपुर 3-3 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
442 किशोरों को लगा टीका
शिमला। जिला शिमला में बर्फबारी के कारण 15 से 18 साल के केवल 442 किशोरों को कोरोना टीका लगाया गया। अभी तक जिले में कुल 28974 स्कूलों बच्चों को टीके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें