फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दर 7.8 फीसदी होना बढ़ती अर्थव्यवस्था का है संकेत : बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल को हर विषय में दिखाई देता है विभाजन
विज्ञापन

बालूगंज में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 प्रतिशत दर्ज होना देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का संकेत है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

सोमवार को शिमला के बालूगंज चौक पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा के दौरान डॉ. बिंदल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाय केवल एक पेय नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को जोड़ने और संवाद का माध्यम भी है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक चाय पीने के अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन इसका उद्देश्य लोगों को साथ बैठाना और संवाद करना है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी चाय और जनसंवाद की राजनीति का संबंध रहा है और आज चाय पर चर्चा संवाद का एक लोकप्रिय माध्यम बन चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता को सकारात्मक दृष्टि से देखने के बजाय उन्हें हर विषय में विभाजन दिखाई देता है। अब कागज के कप और दूसरे प्रकार के कप में भी विभाजन तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने कहा कि बालूगंज में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ बैठकर कागज के कप में चाय पी रहे हैं। कांग्रेस द्वारा शिमला में किए प्रदर्शन और राहुल गांधी की लोकप्रियता से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी नेता के लोकप्रिय होने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पायल वैद्य, अमित ठाकुर, किरण बावा, कर्ण नंदा, सुदीप महाजन, संजय सूद, प्रेम ठाकुर और राजीव पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें