नाबालिग दुष्कर्म पीड़ितों एवं बाल शोषण के लिए पुनर्वास सहायता योजना को सरकार ने अधिसूचित कर दिया है। योजना के तहत यौन शोषण पीड़ितों को 2500 रुपये सेविंग अकाउंट और 5000 रुपये आरडी अकाउंट में मिलेंगे।
21 वर्ष की आयु तक नाबालिग पीड़ितों को प्रतिमाह प्रदेश सरकार 7500 रुपये देगी। 16 साल का होने पर तकनीकी विभाग स्किल आधारित ट्रेनिंग भी दिलाएगा। बीते माह मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूर किया गया था।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की इस योजना के तहत आजीविका समर्थन के रूप में 21 वर्ष तक की आयु तक नाबालिग पीड़ितों को 7500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।